Dr Pradeep kushwaha | Brahm Homeopathy Podcast By Brahm Homeopathy | Dr Pradeep kushwaha cover art

Dr Pradeep kushwaha | Brahm Homeopathy

Dr Pradeep kushwaha | Brahm Homeopathy

By: Brahm Homeopathy | Dr Pradeep kushwaha
Listen for free

PANCREATITIS TREAETMENTS WHAT IS PANCREATITIS? Pancreatitis is a condition characterized by inflammation of the pancreas, a gland responsible for digestion and blood sugar regulation. There are two main types: acute and chronic. Acute pancreatitis, often severe but usually resolved with medical treatment, can be caused by factors like gallstones, alcohol consumption, infections, trauma, or high triglycerides. Symptoms include abdominal pain, nausea, vomiting, fever, rapid pulse, and tender abdomen. Chronic pancreatitis, on the other hand, is a long-term inflammation that can cause permanentBrahm Homeopathy | Dr Pradeep kushwaha Hygiene & Healthy Living Physical Illness & Disease
Episodes
  • pet dard pancreatitis | pancreas mein sujan ka ilaj | pancreatitis ke lakshan Hindi mein
    Apr 21 2026

    1) पैंक्रियास की सूजन का इलाज?
    - पैंक्रियास (अग्नाशय) मानव शरीर का एक ज़रूरी अंग है, जो पेट के पीछे स्थित होता है। इसका काम पाचन एंजाइम और हार्मोन बनाना है।
    - जब इस अंग में सूजन आ जाती है, तो इस स्थिति को पैंक्रियाटाइटिस कहते हैं। - यह स्थिति अचानक (एक्यूट) हो सकती है या लंबे समय तक (क्रोनिक) बनी रह सकती है।
    2) पैंक्रियास की सूजन के कारण?
    - बहुत ज़्यादा शराब पीना - पित्त की पथरी (Gallstones)
    - ट्राइग्लिसराइड का स्तर ज़्यादा होना - कुछ दवाओं के साइड इफ़ेक्ट
    - इन्फेक्शन या आनुवंशिक कारण
    3) पैंक्रियास की सूजन के लक्षण क्या हैं?
    - दर्द भी पीठ तक फ़ैल सकते है.
    - जी मिचलाना और उल्टी होना
    - बुखार; पेट फूलना
    4) पैंक्रियास की सूजन का इलाज?
    # 1. अस्पताल में भर्ती होना
    - अगर सूजन गंभीर है, तो मरीज़ को अस्पताल में भर्ती करने की ज़रूरत होती है।
    - नस के ज़रिए (IV) तरल पदार्थ दिए जाते हैं।
    - मरीज़ को कुछ समय के लिए बिना खाना दिए रखा जाता है ताकि पैंक्रियास को आराम मिल सके और वह ठीक हो सके। # 2. दवाएँ
    - डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं में ये शामिल हो सकती हैं:
    - दर्द कम करने के लिए पेनकिलर
    - पाचन एंजाइम सप्लीमेंट
    5) घरेलू और प्राकृतिक उपाय?
    # 1. हल्का और संतुलित आहार
    - कम वसा वाला खाना खाएँ
    - उबली हुई सब्ज़ियाँ, फल और दलिया खाएँ
    - बहुत ज़्यादा तले हुए, चिकनाई वाले और मसालेदार खाने से बचें
    # 2. खूब पानी पिएँ
    # 3. शराब और धूम्रपान से दूर रहें
    # 4. नारियल पानी पीने से भी पाचन बेहतर हो सकता है
    6) किन चीज़ों से बचना चाहिए?
    - बहुत ज़्यादा तेल या घी का सेवन न करें
    - जंक फ़ूड से बचें
    - डॉक्टर से सलाह लिए बिना कोई भी दवा न लें

    Show more Show less
    5 mins
  • Kidney stone symptoms in hindi | kidney kharab hone ke lakshan | kidney stones
    Apr 20 2026

    १) किडनी स्टोन का इलाज?
    - गुर्दे की पथरी बेहद दर्दनाक समस्या है। यह तब होता है, जब मूत्र में रहे हुए खनिज और लवण क्रिस्टल के रूप में जमा हो कर के कठोर पथरी का रूप ले लेते हैं।
    - पथरी किडनी में मूत्र मार्ग के कोई भी भाग में बन सकती है। यदि समय पर सही इलाज नहीं किया गया तो यह बेहद गंभीर समस्या हो सकती है.
    २) किडनी स्टोन होने के क्या कारण हो सकते है?
    किडनी में स्टोन बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे: की,
    - कम पानी को पीने से।
    - ज्यादा नमक या तो, प्रोटीन वाला भोजन
    - आनुवंशिक के कारण से - कुछ दवा का ज्यादा सेवन करने से
    - मूत्र में संक्रमण
    ३) किडनी स्टोन होने पर क्या लक्षण दिखाई देते है?
    - किडनी स्टोन के लक्षण निचे बताये हैं,
    - पीठ के निचले भाग में तेज दर्द का होना - पेशाब करते समय जलन का होना। - बार-बार पेशाब करने जाने की इच्छा
    ४) किडनी स्टोन का सही इलाज क्या है?
    # 1. तरल पदार्थ का सेवन करना
    - यदि छोटी पथरी है,तो उसका इलाज है ज्यादा से ज्यादा पानी को पीना। - दिन में कम से कम ५-७ गिलास जितना पानी को पीने से पथरी मूत्र के माध्यम से बाहर निकल सकती है।
    # 2. दवा से इलाज
    डॉ. दर्द को कम करने तथा पथरी को बाहर निकालने के लिए दवा को देते हैं, जैसे की,
    - पेन किलर जो के दर्द को कण्ट्रोल करने के लिए।
    - यदि संक्रमण हो तो, एंटीबायोटिक्स
    ५) किडनी स्टोन के लिए घरेलू उपाय?
    - घरेलू उपाय से भी किडनी स्टोन को कम करने में मदद करते है,
    - नींबू पानी के सेवन करने से पथरी बनने से रोकता है. - तुलसी का रस किडनी को अच्छा बनाये रखने में मदद करता है. -सेब का सिरका पथरी को घुलाने में मदद कर सकता है
    घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉ. की सलाह को जरूर लें.
    ६) बचाव के लिए उपाय?
    - डेली उचित पानी को पीना। - नियमित कसरत करना। - समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाना।

    Show more Show less
    4 mins
  • chronic calcific pancreatitis treatment in hindi | क्रोनिक कैल्सीफिक अग्नाशयशोथ क्या है? #pancreas
    Apr 18 2026

    १)क्या है क्रोनिक कैल्सीफिक अग्नाशयशोथ बीमारी?
    - Chronic Calcific Pancreatitis ऐसी अवस्था है, जिस में अग्न्याशय के नलि में कैल्सियम का कण जमा होने लग जाते हैं। इस से नलि में अवरुद्ध होती हैं, जिस से पाचन एंजाइमों का प्रवाह को असर होता है।
    - परिणाम स्वरूप, अग्न्याशय के कोशिकाएं को हानि होने लगती हैं. उसकी कार्य करने की क्षमता घट जाती है।

    २) क्रोनिक कैल्सीफिक अग्नाशयशोथ होने के क्या कारण होते है?
    - इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे की,
    1. बहुत ही शराब का सेवन
    यह प्रमुख कारणों है। लंबे समय तक शराब को पीने से पैंक्रियास में सूजन , बाद में कैल्सिफिकेशन हो जाता है।
    2. अनुवांशिक कारण यदि परिवार में पहले से यह समस्या हो।
    3. पोषण की कमी प्रोटीन तथा एंटीऑक्सीडेंट के कमी से भी रोग को बढ़ा सकती है।
    4. धूम्रपान करने से अग्न्याशय को नुकसान होता है.

    ३) क्रोनिक कैल्सीफिक अग्नाशयशोथ होने के क्या लक्षण हो सकते है?
    - इस रोग के लक्षण धीरे धीरे से होते हैं.
    - पेट के ऊपरी भाग बार-बार कर के तेज दर्द का होना।
    - दर्द तो, पीठ तक भी फैल सकता है. - भोजन करने के बाद भी दर्द बढ़ सकता है. - वजन भी कम हो जाना
    ४) रोग का प्रभाव?
    - क्रोनिक कैल्सीफिक का बड़ा प्रभाव पाचन पर पड़ता है। - अगर अग्न्याशय सही से एंजाइम नहीं बना पाता है, जिस से भोजन का पाचन भी ठीक से नहीं हो पाता।
    #निदान#
    - डॉ. रोग को जांनने के लिए कुछ जांचें कर सकते है, जैसे की,
    - CT स्कैन:: कैल्सिफिकेशन तथा संरचनात्मक को देखने के लिए.
    - अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) :: शुरुआती जांच के लिए.
    - MRI या तो, MRCP :: नलि की स्थिति को जानने के लिए.
    - रक्त का जाँच :: एंजाइम का लेवल तथा शुगर के जांच के लिए।
    ५) उपचार?
    - इस बीमारी का पूरा इलाज सही नहीं है, पर इसके लक्षणों को कण्ट्रोल किया जा सकता है, जैसे की,
    1. दर्द का प्रबंधन
    - दवा के जरिये से दर्द को कम कर सकते है। 2. एंजाइम सप्लीमेंट - पाचन मदद के लिए एंजाइम के गोलि को दिया जाता है. 3. इंसुलिन थेरेपी यदि मधुमेह हो जाए तो।
    ६) संभावित जटिलताएं?
    - यदि इसका समय पर सही इलाज न किया जाए, तो कई जटिलता दे सकता है: - मधुमेह का होना - पाचन में समस्या
    - कुपोषण

    Show more Show less
    5 mins
No reviews yet